Sun Pharma Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफा 36% घटा, रेवेन्यू में 12% का इजाफा; शेयर चढ़ा

Sun Pharma Q2 Results: कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि सितंबर 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च 12287.83 करोड़ रुपये के रहे। अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के दौरान सन फार्मा का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 4883.32 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Oct 30, 2026 पर 4:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
30 अक्टूबर को सन फार्मा का शेयर 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

फार्मा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 36 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 1988.53 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 3117.95 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16198.71 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2025 तिमाही में यह 14478.31 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि सितंबर 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च 12287.83 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 10780.62 करोड़ रुपये के थे। सितंबर 2026 तिमाही में EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत बढ़कर 4,743.9 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA मार्जिन 29.3 प्रतिशत रहा। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 52.68 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सन फार्मा ने बताया है कि इंडिया फॉर्मूलेशंस बिजनेस ने 5,552.3 करोड़ रुपये की सेल्स देखी। जो सालाना आधार पर 17.3 प्रतिशत ज्यादा रही। कुल कंसोलिडेटेड बिक्री में डोमेस्टिक बिक्री ने 34.5 प्रतिशत का योगदान दिया। दूसरी ओर US में फॉर्मूलेशंस की बिक्री सालाना आधार पर 8.2 प्रतिशत घटकर 45.5 करोड़ डॉलर रही। US में इस बिक्री ने कुल कंसोलिडेटेड बिक्री में लगभग 27 प्रतिशत का योगदान दिया।


उभरते बाजारों में सन फार्मा की फॉर्मूलेशंस की बिक्री 7.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 35 करोड़ डॉलर रही। इसने कुल बिक्री में 20.7 प्रतिशत का योगदान दिया। ग्लोबल इनोवेटिव दवाओं की बिक्री 35.6 करोड़ डॉलर की रही। यह सालाना आधार पर 6.9 प्रतिशत ज्यादा है और इसका कुल बिक्री में 21.1 प्रतिशत हिस्सा रहा।

FY27 की पहली छमाही में कैसा रहा Sun Pharma का बिजनेस

अप्रैल-सितंबर 2026 यानि कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के दौरान सन फार्मा का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 4883.32 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 5396.58 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 31498.59 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 छमाही में 28329.71 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 24008.43 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 छमाही में 21105.71 करोड़ रुपये के थे।

Thyrocare Tech Share Price: बिकवाली की सुनामी, मुनाफा 67% घटने के बाद शेयर 13% तक टूटा

Sun Pharma का शेयर बढ़त में बंद

30 अक्टूबर को सन फार्मा का शेयर 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ BSE पर 1778.25 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 4.26 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर 3 साल में लगभग 60 प्रतिशत चढ़ा है। 3 महीनों में कीमत 11 प्रतिशत गिरी है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 2,047.55 रुपये और एडजस्टेड लो 1,583.60 रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।