Stock Market on Budget Day: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बजट का दिन किसी 'रोलर कोस्टर राइड' से कम नहीं होता। साल 2011 से 2025 के बीच भारतीय शेयर बाजार में बजट के दिन कभी ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली। तो कभी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। पुराने आंकड़ों के मुताबिक, बजट के दिन औसत उतार-चढ़ाव लगभग 2.65% रहता है। अब निवेशकों की नजरें आज 1 फरवरी 2026 के कारोबार पर टिकी है। यह इतिहास में दूसरी बार है, जब रविवार के दिन भी शेयर बाजार में नियमित ट्रेडिंग होगी।
