Stock Market Holiday: आज शेयर बाजार में बकरीद की रहेगी छुट्टी, नहीं खरीद बेच पाएंगे एक भी स्टॉक

Stock Market Holiday:आज बकरीदे के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। इस दिन बैंकों में भी छुट्टी रहेगी। इस हफ्ते गुरुवार को बकरीद है। इस दिन शेयर बाजार में आप एक भी शेयर न तो खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे। NSE और BSE की वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी दी गई है। कमोडिटी मार्केट भी इस दिन बंद रहेगा। वहीं फॉरेक्स और कमोडिटी वायदा की भी ट्रेडिंग नहीं होगी

अपडेटेड Jun 29, 2023 पर 8:28 AM
Stock Market Holiday: इस हफ्ते गुरुवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी

Stock Market Holiday: अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस हफ्ते में एक दिन शेयर बाजार में न तो कोई स्टॉक खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, आज यानी 29 जून दिन गुरुवार को बकरीद (Bakrid) के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। पहले यह छुट्टी 28 जून दिन बुधवार को तय की गई थी। लेकिन अब इस तारीख में बदलाव किया गया है। कुल मिलाकर 29 जून को गुरूवार को दोनों एक्सचेंज बंद रहेंगे।

मेटल और सर्राफा समेत थोक कमोडिटी एक्सचेंज भी बंद रहेंगे। इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में सभी तरह की ट्रेंडिंग बंद रहेगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सुबह के सेशन में कामकाज नहीं होगा। हालांकि शाम के सेशन में कामकाज चलता रहेगा।

बुधवार को होगी एक्सपायरी


निफ्टी और निफ्टी बैंक लिए एक्सपायरी अब गुरुवार के बजाय बुधवार को खत्म होगी। जबकि निफ्टी मिडकैप डेरिवेटिव की एक्सपायरी हमेशा की तरह बुधवार को ही खत्म होगा। नई सीरीज के लिए कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार से शुरू होंगे। 27 जून को सुबह 11 बजे सेंसेक्स 104.32 अंक यानी 0.17 फीसदी ऊपर 63,074.32 पर था। वहीं निफ्टी 27.60 अंक यानी 0.15 फीसदी से ऊपर 18,718.80 पर था। Bharti Airtel, Apollo Hospitals, HDFC Life, BPCL and JSW Steel टॉप गेनर में शामिल थे। जबकि Cipla, UPL, Titan Company, IndusInd Bank and Sun Pharma टॉप लूजर में शामिल थे। सभी सेक्टोरेल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। रियलिटी इंडेक्स 1 फीसदी ऊपर था। BSE मिडकैप स्मॉलकैप इंडेक्स 0य5 फीसदी ऊपर थे।

Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय

इन तरीखों पर बंद रहेगा बाजार

इस साल शेयर बाजार में अभी कई छुट्टियां बाकी हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 29 जून के अलावा आने वाले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी रहेगी। वहीं 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 24 अक्टूबर को दशहरा, 14 नवंबर को दीपावली, 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।