Stock Market Holidays: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती के मौके पर बंद रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर ट्रेडिंग नहीं हुई। बीएसई के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार अप्रैल में कुल तीन छुट्टियां हैं—महावीर जयंती (10 अप्रैल), डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) और गुड फ्राइडे (18 अप्रैल)। इसका मतलब है कि आज के छुट्टियों के बाद अगले 10 में से 6 दिनों तक शेयर बाजार बंद रहेगा, जिसमें वीकेंड भी शामिल हैं।
