Stock market holiday today: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंद रहेगा शेयर बाजार

Stock market holiday today: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बंद रहेंगे। इस दौरान डेरिवेटिव, इक्विटी, एसएलबी (SLBs), करेंसी डेरिवेटिव में भी कारोबार बंद रहेगा

अपडेटेड Aug 15, 2024 पर 7:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंद रहेंगे।

Stock market holiday today: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंद रहेंगे। इस अवकाश के दौरान डेरिवेटिव, इक्विटी, एसएलबी (SLBs), करेंसी डेरिवेटिव और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट भी कारोबार बंद रहेगा। साथ ही कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी कोई कारोबार नहीं होगा।

NSE और BSE दोनों पर ट्रेडिंग अगले दिन 16 अगस्त को फिर से शुरू होगा।

बता दें कि आईटी सेक्टर में आई खरीदारी ने बीते 2 दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ा जिसके चलते 14 अगस्त के कारोबार में बाजार हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। 14 अगस्त के कारोबार में सेंसेक्स 149.85 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 79,105.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 4.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त लेकर 24,143.80 के स्तर पर बंद हुआ।


TCS, HCL Technologies, Infosys, Tech Mahindra, और BPCL टॉप गेनर रहें। वहीं Divis Labs, Hero MotoCorp, Coal India, ONGC, और UltraTech Cement टॉप लूजर रहें।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो कल के कारोबार में आईटी को छोड़ सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, मेटल, रियल्टी, फार्मा और मीडिया इंडेक्स में 0.5-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जबकि आईटी इंडेक्स 1.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

वहीं बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार में सुस्ती बनी रही और मंगलवार की गिरावट के बाद यह स्टेबल रहा। धीमी शुरुआत के बाद, निफ्टी ने सीमित दायरे में कारोबार किया और अंततः 24,143 के स्तर पर बंद हुआ। अब कोई बड़ा घरेलू ट्रिगर न होने के कारण ग्लोबल बाजारों पर नजर रहेगी। अमेरिकी बाजारों में हल्की रिकवरी कुछ राहत दे रही है। लेकिन तमाम सेक्टरों में चुनिंदा हैवीवेट शेयरों पर दिख रहा दबाव रिकवरी को सीमित कर रहा है। बाजार की दिशा साफ नहीं है। ऐसे में हमें सतर्क रुख बनाए रखने और बाजार की दिशा पर अधिक स्पष्टता आने तक हेज्ड रणनीति अपनाने की जरूरत है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।