Stock Market Holidays: 1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर BSE और NSE बंद या खुले? क्या कहता है छुट्टियों का कैलेंडर

Stock Market Holidays: 1 मई को BSE में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में शाम का सेशन ओपन रहेगा। NSE में भी कमोडिटी डेरिवेटिव्स में सुबह के सेशन में ट्रेडिंग बंद रहेगी लेकिन शाम के सेशन में ट्रेडिंग चालू रहेगी

अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 11:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
1 मई को मजदूर दिवस/अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा भी है।

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार, 1 मई को छुट्टी रहेगी। महाराष्ट्र दिवस के मौके पर BSE और NSE दोनों पर इक्विटी में ट्रेडिंग बंद रहेगी। दोनों स्टॉक एक्सचेंजों की हॉलिडे लिस्ट में यह छुट्टी मौजूद है। वैसे तो शेयर बाजार हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं, लेकिन कुछ दूसरे खास मौकों और सार्वजनिक अवकाशों पर भी मार्केट में छुट्टी रहती है। 1 मई को मजदूर दिवस/अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा भी है।

1 मई को BSE में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, NDS-RST, ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट्स के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन रहेगा।

NSE में भी इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स में छुट्टी रहेगी। कमोडिटी डेरिवेटिव्स में सुबह के सेशन में ट्रेडिंग बंद रहेगी लेकिन शाम के सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) में ट्रेडिंग चालू रहेगी।


28 मई को बकरीद की छुट्टी

मई में इसके बाद शेयर बाजारों में गुरुवार, 28 मई को छुट्टी रहेगी। उस दिन बकरीद है। BSE पर कमोडिटी डेरिवेटिव्स व EGR सेगमेंट्स और NSE पर कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में शाम के सेशन को छोड़कर अन्य सभी सेगमेंट्स में ​ट्रेडिंग बंद रहेगी।

Stock Split: 10 टुकड़ों में टूट जाएगा यह शेयर, 5 मई है रिकॉर्ड डेट

बाकी बचे साल में शनिवार-रविवार के अलावा और कब शेयर बाजार बंद

26 जून: मुहर्रम

14 सितंबर: गणेश चतुर्थी

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती

20 अक्टूबर: दशहरा

10 नवंबर: दिवाली-बलिप्रतिपदा

24 नवंबर: प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव

25 दिसंबर: क्रिसमस

2026 में शनिवार/रविवार को पड़ रही छुट्टियां

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस

8 नवंबर: दिवाली लक्ष्मी पूजन

दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग रविवार, 8 नवंबर 2026 को होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में घोषित किया जाएगा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।