Stock Market Holidays: 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, शेयर बाजार खुले रहेंगे या बंद?

Stock Market Holidays: शेयर मार्केट में वैसे तो हर हफ्ते शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती है। लेकिन कुछ पब्लिक हॉलिडेज और दूसरे खास मौकों पर भी मार्केट बंद रहता है। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी रही थी

अपडेटेड Nov 22, 2026 पर 12:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कमोडिटी डेरिवेटिव्स और EGR सेगमेंट में सुबह के सेशन में छुट्टी है लेकिन शाम का सेशन ओपन है।

24 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। इसे 'प्रकाश गुरुपरब श्री गुरु नानक देव' या 'प्रकाश पर्व' के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु थे। उनके जन्म दिवस पर मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश के चलते भारतीय शेयर बाजारों में भी छुट्टी रहने वाली है। मतलब कि BSE और NSE में शेयरों में ट्रेडिंग नहीं की जा सकेगी।

24 नवंबर को NSE में इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट में छुट्टी है। वहीं कमोडिटी डेरिवेटिव्स और EGR सेगमेंट में सुबह के सेशन में छुट्टी है लेकिन शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन है।

इसी तरह BSE में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, NDS-RST, ट्राई पार्टी रेपो के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे है। वहीं कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) सेगमेंट में मॉर्निंग सेशन (सुबह 9 से शाम 5 बजे तक) में कामकाज नहीं होगा। लेकिन ईवनिंग सेशन (शाम 5 से रात 11:30/11:55 बजे तक) में कामकाज होगा।


आगे अब शनिवार-रविवार के अलावा क्रिसमस पर रहेगी छुट्टी

शेयर मार्केट में वैसे तो हर हफ्ते शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती है। लेकिन कुछ पब्लिक हॉलिडेज और दूसरे खास मौकों पर भी मार्केट बंद रहता है। छुट्टियों की लिस्ट BSE और NSE प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहती है। शेयर बाजार में बाकी बचे साल 2026 में शनिवार-रविवार के अलावा अब अगली छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के चलते रहेगी।

Texmaco Rail को मिले ₹230 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट, शेयर में सोमवार को आ सकता है अच्छा उछाल

शुक्रवार को कैसा रहा बाजार का हाल

शुक्रवार, 20 नवंबर को भारतीय शेयर बाजारों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी रही थी। सेंसेक्स लगभग 900 अंकों की बढ़त के साथ 83,919.71 पर और निफ्टी 286.30 अंकों की बढ़त के साथ 25,800.60 पर बंद हुआ। निफ्टी पर अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज, एक्सिस बैंक, मैक्स हेल्थ, मारुति सुजुकी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर टाइटन, टाटा स्टील, NTPC, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज टॉप लूजर्स रहे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।