Texmaco Rail को मिले ₹230 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट, शेयर में सोमवार को आ सकता है अच्छा उछाल

Texmaco Rail ने स्पष्ट किया है कि ऑर्डर देने वाली एंटिटीज में टेक्समैको रेल के किसी भी प्रमोटर या प्रमोटर समूह का कोई हित नहीं है। ये कॉन्ट्रैक्ट रिलेटेड-पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं हैं। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 863.10 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Nov 22, 2026 पर 11:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्रवार, 20 नवंबर को BSE पर टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयर 111.29 रुपये पर बंद हुए।

टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में 23 नवंबर को अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसे JSW रेल इंफ्रा लॉजिस्टिक्स और JSW (साउथ) रेल लॉजिस्टिक्स से 553 वैगनों के निर्माण और आपूर्ति के लिए दो 'लेटर ऑफ इंटेंट' (LOI) मिले हैं। इन दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स की कुल वैल्यू 230.58 करोड़ रुपये है।

JSW रेल इंफ्रा लॉजिस्टिक्स की ओर से मिले कॉन्ट्रैक्ट की टैक्स सहित कुल वैल्यू 102.57 करोड़ रुपये है। इसके तहत टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग 246 वैगन बनाएगी, जिनमें BFNSM1 और BVCM वैगन शामिल हैं। JSW (साउथ) रेल लॉजिस्टिक्स के लिए कंपनी 307 वैगन बनाएगी। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू टैक्स सहित 128.01 करोड़ रुपये है।

कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, टेक्समैको रेल पहले ऑर्डर को फरवरी 2027 तक और दूसरे ऑर्डर को मई 2027 तक पूरा करेगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ऑर्डर देने वाली एंटिटीज में टेक्समैको रेल के किसी भी प्रमोटर या प्रमोटर समूह का कोई हित नहीं है। ये कॉन्ट्रैक्ट रिलेटेड-पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं हैं।


Texmaco Rail के शेयर की चाल

शुक्रवार, 20 नवंबर को बीएसई पर टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयर 111.29 रुपये पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप 4500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 142.95 रुपये और एडजस्टेड लो 78.15 रुपये है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 48.34 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर साल 2026 में अब तक 18 प्रतिशत नीचे आया है।

LTCG टैक्स में छूट और STT में 50% कटौती पर मंथन जारी! निवेशकों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

कंपनी की वित्तीय सेहत

टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 863.10 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 36.13 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 89 लाख रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 4,371.40, शुद्ध मुनाफा 187 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 4.64 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।