Get App

Stock Market Holidays: स्टॉक मार्केट में आज 31 अक्टूबर को होगा कारोबार? या कल 1 नवंबर को रहेगा बंद?

Stock Market Holidays: द्रिक पंचांग के अनुसार दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। हालांकि, जाहिर तौर पर शेयर बाजार की छुट्टी पंचांग के अनुसार तय नहीं होगी। ऐसे में यह सवाल अब भी बना हुआ है कि भारतीय शेयर बाजार 31 अक्टूबर को बंद रहेगा या 1 नवंबर को?

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 31, 2024 पर 7:34 AM
Stock Market Holidays: स्टॉक मार्केट में आज 31 अक्टूबर को होगा कारोबार? या कल 1 नवंबर को रहेगा बंद?
Share Market Holiday : 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस के अब लोग दिवाली मनाने की तैयारी में हैं।

Stock Market: 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस के बाद अब लोग दिवाली मनाने की तैयारी में हैं। हालांकि, इस बात को लेकर अभी भी कनफ्यूजन है कि इस साल दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी या 1 नवंबर 2024 को। द्रिक पंचांग के अनुसार दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। हालांकि, जाहिर तौर पर शेयर बाजार की छुट्टी पंचांग के अनुसार तय नहीं होगी। ऐसे में यह सवाल अब भी बना हुआ है कि भारतीय शेयर बाजार 31 अक्टूबर को बंद रहेगा या 1 नवंबर को। इस कनफ्यूजन को दूर करने के लिए निवेशकों को 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट देखने की सलाह दी जाती है।

कैसे चेक करें शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट

शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट चेक करने के लिए आपको बीएसई की वेबसाइट - bseindia.com पर जाना होगा। इसमें ऊपर 'ट्रेडिंग हॉलिडे' विकल्प पर क्लिक करें। 'ट्रेडिंग हॉलिडे' विकल्प पर क्लिक करने के बाद 2024 में शेयर बाज़ार की छुट्टियों की पूरी लिस्ट खुल जाती है। शेयर बाजार की छुट्टियों की इस लिस्ट में अक्टूबर 2024 में सिर्फ एक दिन शेयर बाजार की छुट्टी है जो महात्मा गांधी जयंती के लिए 2 अक्टूबर 2024 को पड़ी थी।

नवंबर में शेयर बाजार की छुट्टियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें