Stock in Foucs: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने उन रिपोर्टों को गलत बताया है, जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी को LG Energy Solution के एक पूर्व कर्मचारी से बैटरी तकनीक मिली है। भाविश अग्रवाल के मालिकाना हक वाली कंपनी ने कहा कि ये रिपोर्ट्स भ्रामक हैं और ऐसे समय आई हैं, जब Ola बैटरी मैन्युफैक्चरिंग बाजार में बड़ी कंपनियों से मुकाबला कर रही है।
