Get App

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने दुनिया के सबसे युवा T20 कप्तान

Vaibhav Sooryavanshi: शनिवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ खेले गए सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी के मैच में वैभव ने बिहार टीम की कप्तानी की। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इतनी कम उम्र में टीम की कप्तानी करके वैभव ने क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास रच दिया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 14, 2026 पर 4:26 PM
Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने दुनिया के सबसे युवा T20 कप्तान
सौराष्ट्र के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप B मुकाबले में उन्होंने बिहार की कप्तानी की

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 का आगाज आज 14 नवंबर से हो गई है। वहीं इस सीरीज में महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लिया है। उन्होंने शनिवार (14 नवंबर) को पुरुषों के T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के कप्तान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और इतिहास रच दिया। इस तरह वह महज 15 साल की उम्र में वह दुनिया के सबसे कम उम्र के T20 कप्तान बन गए।

वैभव बने टीम के कप्तान

शनिवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप B मुकाबले में उन्होंने बिहार की कप्तानी की। मैच में वैभव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस तरह इतनी कम उम्र में टीम की कमान संभालकर उन्होंने क्रिकेट जगत में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। वहीं मुकाबले में वैभव कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। वैभव 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले किसके नाम था ये रिकॉर्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें