Stock Market : एचपीसीएल, गोदरेज कंज्यूमर में बनेगी तेजी, इन शेयरों में भी दिखेगा एक्शन

अनुज सिंघल ने कहा कि FMCG शेयरों में रिवर्सल के संकेत मिल रहे हैं। शेयर में 200 WMA के अहम सपोर्ट से खरीदारी रही । 3 सत्रों से औसतन 75% डिलिवरी वॉल्यूम रहा। मार्च सीरीज में अब तक 93% रोलओवर देखने को मिला

अपडेटेड Feb 27, 2025 पर 10:57 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि कच्चा तेल 2 महीने के निचले स्तर पर है । क्रूड का भाव $73/बैरल के नीचे आया है जबकि कच्चे तेल में नरमी, OMCs के लिए पॉजिटिव रहा।

फरवरी सीरीज की एक्सपायरी के दिन निफ्टी में 22550 के करीब फ्लैट कारोबार कर रहा है, लेकिन बैंक निफ्टी में करीब 300 प्वाइंट की बढ़त दिखा।ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में पॉलिकैब, KEI (RED)

अनुज सिंघल ने कहा कि अल्ट्राटेक की वायर, केबल कारोबार में एंट्री हुई। अल्ट्राटेक की एंट्री इंडस्ट्री में 'पेंट मोमेंट' हो सकता है। ग्रासिम की पेंट कारोबार में एंट्री से इंडस्ट्री के डायनामिक्स बदले। पॉलिकैब पर 6500 पर मुनाफा बुक करने की कॉल दी थी।


फोकस में अल्ट्राटेक (RED)

अनुज सिंघल ने कहा कि बिड़ला ग्रुप बेकार में बहुत ज्यादा डाइवर्सिफाई कर रहा है। अभी ग्रासिम को पेंट कारोबार में ही घाटा हो रहा है। अब एक और कारोबार में लड़ाई की तैयारी रही । टेक्निकल चार्ट पर भी शेयर कमजोर नजर आ रहा। डेली चार्ट पर 200 डेली मूविंग एवरेज के नीचे आया।

HPCL

अनुज सिंघल ने कहा कि कच्चा तेल 2 महीने के निचले स्तर पर है । क्रूड का भाव $73/बैरल के नीचे आया है जबकि कच्चे तेल में नरमी, OMCs के लिए पॉजिटिव रहा। 100 WMA के अहम सपोर्ट के करीब शेयर पहुंचा। मंगलवार को करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली। शेयर का भाव एक तिमाही के निचले स्तर पहुंचा।

GODREJ CONSUMER

अनुज सिंघल ने कहा कि FMCG शेयरों में रिवर्सल के संकेत मिल रहे हैं। शेयर में 200 WMA के अहम सपोर्ट से खरीदारी रही । 3 सत्रों से औसतन 75% डिलिवरी वॉल्यूम रहा। मार्च सीरीज में अब तक 93% रोलओवर देखने को मिला। वायदा में मजबूत लॉन्ग बने।

Market Fall: 21,800 या 22,000 कहां रुकेगा बाजार, अनुज सिंघल ने जानें टेक्निकल और फंडामेटल कैसे रहेगी इसकी चाल

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।