Share Market Today: शेयर बाजार में आज 4 जून को कत्लेआम देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों 5.5% से अधिक की भारी गिरावट के साथ बंद हुए। यह पिछले सवा 2 साल में शेयर बाजार में आई सबसे बड़ी गिरावट है। यह गिरावट इतनी बड़ी थी निवेशकों के एक झटके में 29.14 लाख करोड़ रुपये डूब गए। लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में बीजेपी को एग्जिट पोल्स से कम सीटें मिलती दिख रही हैं, जिसका बाजार ने अंदाजा नहीं लगाया था। इसके चलते अफरातफरी का माहौल मच गया। सेंसेक्स दिन के समय 6200 अंक तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 21,300 के स्तर तक पहुंच गया था।
