Stock Market Live Update: रॉस मैक्सवेल, ग्लोबल स्ट्रैटेजी ऑपरेशन्स लीड, VT मार्केट्स
हाल ही में US में महंगाई के आंकड़े नरम रहे हैं, साथ ही रोज़गार और कंज्यूमर एक्टिविटी भी धीमी रही है। इससे इस बात की उम्मीद कम हो गई है कि FED को अपनी पॉलिसी और सख्त करनी पड़ेगी। इस वजह से USD पर कुछ दबाव पड़ा है और सोने की कीमत को $4,400 की ओर बढ़ने में मदद मिली है।
हालांकि, मॉनेटरी पॉलिसी सिर्फ़ एक पहलू है जिस पर ध्यान देना ज़रूरी है। जियोपॉलिटिकल रिस्क (भू-राजनीतिक जोखिम) अभी भी बने हुए हैं, खासकर US और ईरान के बीच, जिससे 'सेफ-हेवन' (सुरक्षित निवेश) के तौर पर सोने की मांग बनी हुई है। सेंट्रल बैंक द्वारा अलग-अलग तरह के एसेट में निवेश करने (डाइवर्सिफिकेशन) और स्ट्रैटेजिक रिज़र्व एसेट के तौर पर सोने की लगातार मांग भी इसे मज़बूती देने वाले अहम कारक हैं।
कीमत में थोड़ी गिरावट के बावजूद, सोना ऐतिहासिक रूप से ऊंचे स्तर पर ट्रेड करते हुए भी मज़बूत बना हुआ है। इससे पता चलता है कि निवेशक अब गिरावट को निवेश बढ़ाने के मौके के तौर पर देख रहे हैं। FED और उसकी ब्याज दरों की चाल मुख्य कारक बनी हुई है, लेकिन जियोपॉलिटिकल रिस्क, USD और लंबे समय के लिए डाइवर्सिफिकेशन से जुड़े निवेश भी इसे सहारा दे रहे हैं।
$4,400-$4,450 का दायरा तत्काल टेक्निकल रेजिस्टेंस (बाधा) बना हुआ है जिसे सोने को पार करना होगा। अगर कीमत $4,500 के स्तर से ऊपर लगातार बनी रहती है, तो तेज़ी का ट्रेंड और मज़बूत होगा और $4,650-$4,700 का स्तर देखने को मिल सकता है। लंबे समय के नज़रिए से रेजिस्टेंस $4,850-$4,900 के स्तर पर है।
सपोर्ट की बात करें तो $4,150–$4,200 का दायरा तेज़ी की उम्मीद रखने वालों (बुल्स) के लिए अहम है, जबकि $3,950-$4,000 का दायरा मुख्य साइकोलॉजिकल और स्ट्रक्चरल सपोर्ट लेवल बना हुआ है।
अगले तीन से छह महीनों में, मुझे उम्मीद है कि सोने की कीमत में लगातार तेज़ी के बजाय काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हो सकता है कि सोना शुरू में $4,500 के स्तर को चुनौती दे और अगर FED का रुख नरम (डोविश) होता है और USD में कुछ कमजोरी आती है, तो यह $4,900 की ओर बढ़ सकता है। महंगाई का नया झटका या FED का रुख और सख्त (हॉकिश) होने पर नज़रिया बदल सकता है और गिरावट का जोखिम पैदा हो सकता है।