बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट देखने को मिल रहा। निफ्टी भी 250 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22800 के करीब रहा। दिग्गज रिलायंस और M&M दबाव बना रहे हैं। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
फोकस में बर्जर पेंट्स (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि Q3 में वॉल्यूम ग्रोथ 7.4% पर रहा जबकि इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा रहा जबकि कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 20% पहुंचा। दाम में पहले की कटौती, ऊंची सेल्स खर्च से रेवेन्यू और EBITDA पर असर रहा। मुनाफा 1.4% घटा। दिसंबर में कंपनी के पास `377 Cr का नेट कैश रहा। मैनेजमेंट ने कहा कि डेकोरेटिव कारोबार को लेकर आशावादी नजरिया रहा। वॉल्यूम और वैल्यू गैप भरने की उम्मीद है। जियोपॉलिटिक्स और करेंसी में कमजोरी से रिस्क संभव है।
Q3 नतीजे अनुमान से कहीं बेहतर आए। मार्जिन 23.5% पर रहा जबकि भारतीय कारोबार में 12% की बढ़त देखने को मिला। अमेरिकी सेल्स 11% बढ़ा। जबकि मुनाफा 39% बढ़कर `855 करोड़ रुपये रहा।
फोकस में वोडा आइडिया (RED)
अनुज सिंघल ने कहा कि 52 हफ्तों के निचले स्तरों से 33% चल चुका है। शेयर के 52 हफ्तों के निचले स्तरों तक वापस फिसलने का रिस्क है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी नेट लॉस मामूली रूप से कम होकर 6609 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी को 6986 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 4 फीसदी बढ़कर 11,117 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में यह 10673 करोड़ रुपये था।
अनुज सिंघल ने कहा कि रिलेटिव स्ट्रेंथ पर शेयर बेहद मजबूत है। 6 महीने के चैनल से ब्रेकआउट दे रहा है। पिछले दो दिनों 65% की औसत डिलिवरी रही। भाव एक तिमाही की ऊंचाई पर पहुंचा। लगातार तीन दिनों से वायदा में लॉन्ग बनें।
अनुज सिंघल ने कहा कि बेहद खराब बाजार में अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। 50 और 100 DMA के सपोर्ट पर खरीदारी रही। 20 DEMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। कल तकरीबन दोगुनी डिलिवरी खरीदारी रही। एक तिमाही के निचले स्तर पर OI पर रहा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।