Stock Market: ट्रेंट पर बाजार का फोकस, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक में भी दिखेगा एक्शन

Stock Market: एक्सिस बैंक शेयर अच्छे मोमेंटम में है। लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मूड देखने को मिला। करीब एक साल का चैनल पार हो रहा है। 4 दिनों से औसतन 70% का डिलिवरी वॉल्यूम रहा। वायदा में लॉन्ग बिल्ड अप नजर आया

अपडेटेड Jun 19, 2025 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
क्रूड की वजह से OMCs ने गिरना बंद किया है। अगर क्रूड गिरता है तो बड़ी तेजी संभव है। दोनों शेयरों में 200 DMA के करीब से खरीदारी रही।

Stock Market: कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी निचले स्तरों से 100 प्वाइंट सुधरकर 24800 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। INDIA VIX 3% फिसलकर 14 के नीचे आया। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं। आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में HPCL, BPCL (GREEN)

क्रूड की वजह से OMCs ने गिरना बंद किया है। अगर क्रूड गिरता है तो बड़ी तेजी संभव है। दोनों शेयरों में 200 DMA के करीब से खरीदारी रही। दोनों शेयर 50 DMA के करीब पहुंचे।


फोकस में ट्रेंट (GREEN)

Macquarie का बुलिश नजरिया रखा है और Outperform रेटिंग के साथ टार्गेट 7,200 रुपये दिया है। कंपनी को 5 से 10 साल में सेल्स में 25% CAGR की उम्मीद है। स्टोर विस्तार, नई कैटेगरी और कॉस्ट कंट्रोल से ग्रोथ बढ़ेगी। स्टार फॉर्मेट के ब्रांड को लेकर सतर्क नजरिया है। सप्लाई चेन टेक इन्वेस्टमेंट से फैशन में फायदा संभव है।

BHARTI AIRTEL

शेयर में कल का प्राइस एक्शन अच्छा देखने को मिला। 50 DMA और 20 DEMA के सपोर्ट से खरीदारी रही। 4 दिनों से 73% से ज्यादा का औसत डिलिवरी वॉल्यूम रहा। वायदा में लॉन्ग बिल्ड अप नजर आया।

AXIS BANK

शेयर अच्छे मोमेंटम में है। लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मूड देखने को मिला। करीब एक साल का चैनल पार हो रहा है। 4 दिनों से औसतन 70% का डिलिवरी वॉल्यूम रहा। वायदा में लॉन्ग बिल्ड अप नजर आया।

Stock Market Strategy: 24,650-24,700 के ऊपर बाजार कमजोर नहीं, शॉर्ट कवरिंग रैली के लिए आज का दिन होगा सही- अनुज सिंघल

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।