Stock Market: इन शेयरों पर फोकस से बनेगा पैसा, अच्छी कमाई कराएंगे आज के ये बिग स्टॉक्स

अनुज सिंघल ने कहा कि प्रोमोटर हिंदुजा ने कंपनी का 10.21% हिस्सा गिरवी रखा। मैनेजमेंट ने कहा शेयर गिरवी रखे जाने की वजह नहीं जानते हैं। मैनेजमेंट से सवाल पूछा गया था क्या इंडसइंड बैंक के लिए शेयर गिरवी रखे गए

अपडेटेड Mar 27, 2025 पर 10:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल इंफोसिस पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि इनकम टैक्स विभाग से `2949 करोड़ का रिफंड मिलने की उम्मीद है।

मंथली एक्सपायरी के दिन कमजोर शुरूआत के बाद बाजार में रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 23550 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी में करीब 350 प्वाइंट की मजबूती दिखा रहा है । ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में अशोक लेलैंड (RED)

अनुज सिंघल ने कहा कि प्रोमोटर हिंदुजा ने कंपनी का 10.21% हिस्सा गिरवी रखा। मैनेजमेंट ने कहा शेयर गिरवी रखे जाने की वजह नहीं जानते हैं। मैनेजमेंट से सवाल पूछा गया था क्या इंडसइंड बैंक के लिए शेयर गिरवी रखे गए। मैनेजमेंट ने गिरवी शेयरों पर किसी तरह की जानकारी नहीं दी।


इंफोसिस पर फोकस (GREEN)

अनुज सिंघल इंफोसिस पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि इनकम टैक्स विभाग से `2949 करोड़ का रिफंड मिलने की उम्मीद है। 2016-17 और 2019-20 के लिए रिफंड की उम्मीद है । रिफंड की रकम की कंपनी FY25 पर असर की समीक्षा करेगी। नैस्डेक और ट्रंप Trump tantrum का असर देखना होगा।

फोकस में TATA TECH, KPIT(RED)

ट्रंप के टैरिफ अटैक से ऑटो और IT पर असर संभव है। US ने विदेशी कारों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।

LUPIN

अनुज सिंघल ने कहा कि चार्ट पर शेयर कमजोर है। डेली चार्ट पर डेथ क्रॉसओवर बना है। 50 DMA ने 200 DMA को ऊपर से काटा है। वायदा में शॉर्ट बिल्ड अप नजर आया है।

BIRLASOFT

चार्ट पर शेयर बेहद कमजोर है। शेयर मेक या ब्रेक स्थिति में पहुंचा है। सभी मूविंग एवरेज के नीचे फिसला है। मार्च 2020 की अहम ट्रेंडलाइन पर शेयर पहुंचा है। OI एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर पहुंचा है। वायदा में शॉर्ट पोजिशन बनी ।

Stock Market Strategy:क्या बाजार में डबल टॉप बन चुका है, अनुज सिंघल से जानें निवेशकों को क्या करना चाहिए

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।