Stock market: मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार को आज सपाट खलने की उम्मीद नजर आ रही है। ऐसे में आज इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए ट्रेडिंग रणनीति? आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी आवाज के वीरेंन्द्र कुमार की राय। निफ्टी पर आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए वीरेंन्द्र ने कहा कि इस के लिए पहला रेजिस्टेंस 19483-19528 के स्तर पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 19569-19596/15628 पर है। इसके लिए पहला बेस 19393-19351 पर और दूसरा बड़ा बेस 19323-19291/19261(10DEMA)पर है। निफ्टी अभी भी मजबूत है। कल अच्छी खरीदारी दिखी, कॉल राइटर्स भी हैं। RIL/ITC अहम हैं लेकिन नतीजों और IT पर निफ्टी काफी निर्भर है। 19500 पर अभी 1.36 करोड़ शेयरों का बड़ा OI (ओपन इंटरेस्ट) है। 19400-19300 पर 2.25 करोड़ शेयरों का OI है। 10 DEMA 19268 पर है।
ऐसे में निफ्टी में लॉन्ग रहें और पहले बेस तक गिरावट में खरीदें। 18483-19528 का स्तर अहम है। 19528 के ऊपर टिकने पर नई तेजी देखने को मिल सकती है। निफ्टी 19528 के ऊपर निकला तो स्विंग में 19569-19596-19628 संभव है। 10 DEMA यानी 19261 कायम रहने तक शॉर्ट का कोई इरादा नहीं होना चाहिए।
निफ्टी बैंक पर आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए वीरैंद्र ने कहा कि इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 44956-45139 पर और अगला बड़ा रजिस्टेंस 45279-45346/45456 पर है। वहीं, इसके लिए पहला बेस 44651-44496 पर अगला बड़ा बेस 44323-44146 पर है। निफ्टी बैंक लगातार दूसरे सत्र में 10DEMA पर बंद हुआ है। कल कई अहम शेयरों ने 20DEMA तोड़ा है। 45000 पर कॉल राइटर्स हावी है। इस पर 66 लाख शेयरों का OOI है। 44500 पर 27 लाख पुट शेयरों का OI है। 44496 पर निफ्टी बैंक का 20DEMA है। आज के लिए HDFC बैंक की चाल अहम है। आज HDFC की ट्रेडिंग का अंतिम दिन है। बेस-1(44651-44496) कायम रहने तक शॉर्ट की नहीं सोचें। पहले बेस तक गिरावट में खरीदारी के मौके मिलेंगे। 44956-45139 पर मुनाफा लेने की कोशिश करें। 45139 के ऊपर टिकने पर ही नई तेजी आएगी। 45139 के ऊपर स्विंग में 45279-45346 भी संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।