Stock Market News: कोरोना ने बिगाड़ दी चाल, रेटिंग अपग्रेड होने के बावजूद रिकॉर्ड लो पर यह शेयर, सितंबर में हुई थी लिस्टिंग

Stock Market News: कोरोना महामारी के चलते ड्रीमफॉक्स सर्विसेज (Dreamfolks Services) के शेयरों पर भारी दबाव दिख रहा है। एयरपोर्ट पर फूड, स्पा और लाउंज जैसी सर्विस मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी ड्रीमफॉक्स सर्विसेज के शेयर आज दो फीसदी से अधिक टूटकर 358.80 रुपये (Dreamfolks Services Share Price) के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गए

अपडेटेड Dec 26, 2022 पर 1:57 PM
Story continues below Advertisement
क्रिसिल रेटिंग्स (Crisil Ratings) ने 21 दिसंबर को Dreamfolks Services की रेटिंग को क्रिसिल बीबीबी-/स्टेबल से अपग्रेड कर क्रिसिल बीबीबी/पॉजिटिव किया था। हालांकि इसके बावजूद कोरोना महामारी के दबाव में शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stock Market News: कोरोना महामारी के चलते ड्रीमफॉक्स सर्विसेज (Dreamfolks Services) के शेयरों पर भारी दबाव दिख रहा है। एयरपोर्ट पर फूड, स्पा और लाउंज जैसी सर्विस मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी ड्रीमफॉक्स सर्विसेज के शेयर आज 26 दिसंबर को घरेलू मार्केट में दो फीसदी से अधिक टूटकर 358.80 रुपये (Dreamfolks Services Share Price) के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गए। इसी साल अगस्त में इसके एयरपोर्ट पर फूड, स्पा और लाउंज जैसी सर्विस मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी ड्रीमफॉक्स सर्विसेजएयरपोर्ट पर फूड, स्पा और लाउंज जैसी सर्विस मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी ड्रीमफॉक्स सर्विसेज के शेयर रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से करीब 35 फीसदी टूट चुके हैं। इसके शेयर इस साल 6 सितंबर को लिस्ट हुए थे और पहले दिन यह जिस रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था, उस पर यह फिर कभी नहीं पहुंच सका।

    Market in 2022: इन वजहों से इस साल कुछ शेयरों ने कराई शानदार कमाई, तो कुछ ने डुबो दी आधी पूंजी

    मजबूत है कंपनी की रेटिंग


    क्रिसिल रेटिंग्स (Crisil Ratings) ने 21 दिसंबर को कंपनी की रेटिंग को क्रिसिल बीबीबी-/स्टेबल से अपग्रेड कर क्रिसिल बीबीबी/पॉजिटिव किया था। हालांकि इसके बावजूद कोरोना महामारी के दबाव में शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2022 में ऑपरेटिंग इनकम और ऑपरेटिंग मार्जिन में हेल्दी रिकवरी के दम पर बिजनेस रिस्क प्रोफाइल में सुधार को देखते हुए इसकी रेटिंग को अपग्रेड किया था।

    Amara Raja की लॉग9 मैटेरियल्स का आ सकता है 2 हजार करोड़ का आईपीओ, कंपनी की ये है पूरी योजना

    चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने 331.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और अनुमान के मुताबिक यह पूरे वित्त वर्ष में 600 करोड़ रुपये रेवेन्यू हासिल कर सकती है। कोरोना महामारी के बाद हवाई यात्रा की लागत बढ़ी है। इसके अलावा एयरपोर्ट लाउंज फैसिलिटीज के बढ़ते क्रेज के चलते इसका रेवेन्यू बढ़ रहा है। इसका 80-85 फीसदी रेवेन्यू सिर्फ पांच ग्राहकों से आता है।

    HDFC को मिला 40 करोड़ डॉलर का फंड, सस्ते घर का सपना होगा सच, जानिए क्या है कंपनी का पूरा प्लान

    आईपीओ प्राइस से 12% ऊंचा है भाव

    ड्रीमफॉक्स का आईपीओ इस साल अगस्त के आखिरी में आया था। इसके शेयर 326 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और 6 सितंबर को लिस्टिंग के दिन यह 550 रुपये के भाव पर चला गया था। यही इसका रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है और फिर कभी कंपनी इस लेवल को पार नहीं कर सकी। पहले दिन भी यह इस लेवल से फिसलकर 462.65 रुपये के भाव पर बंद हुई था। अभी यह 363 रुपये के भाव में है जो इश्यू प्राइस से करीब 11 फीसदी अपसाइड है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।