Stock Market : गैप-अप के ठंडे पड़ने के बावजूद निफ्टी में 120 अंकों से ज्यादा की तेजी कायम है। ICICI BANK, HDFC BANK, M&M और एक्सिस बैंक ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी में 750 अंको का उछाल देखने को मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। फीयर इंडेक्स INDIA VIX 13% नीचे आया है। कैपिटल मार्केट के बाद फार्मा,ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में ज्यादा तेजी है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। साथ ही ऑटो,NBFCsऔर सरकारी और प्राइवेट बैंकों में भी खरीदारी है। लेकिन IT शेयरों पर दबाव है। आईटी इंडेक्स करीब 0.50 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
क्रूड में नरमी के चलते इंडिगो और एशियन पेंट्स में तेजी है। 2-3 फीसदी चढ़कर दोनों निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। साथ ही ऑटो एंसिलरी,फर्टिलाइजर और केमिकल शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है। लेकिन रिलायंस,ऑयल इंडिया और ONGC में गिरावट है।
बाजार में आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24078-24231 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24345-24456/24533 पर है। इसके लिए पहला बेस 24691-24767 पर और बड़ा बेस 24551/24584/24658 पर है। कल बड़ा गैपडाउन था लेकिन रिकवरी भी दिखी, 100WEMA के करीब बंद हुआ। आज क्रूड कीमतों में तेज गिरावट से बड़ी राहत मिली है, इंडिया VIX में भी नरमी है। क्रूड और रुपए के क्रॉस कॉम्बिनेशन और ग्लोबल सेटअप पर सब कुछ निर्भर होगा।
FIIs की भारी बिकवाली देखने को मिली है। इन्होंने इंडेक्स शॉर्ट किया है। नेट शॉर्ट 1.93 लाख पर रहा है। कल रिकवरी में RIL का योगदान रहा। 24078 पर 100WEMA,फिर 24000/24100/24200 पर कॉल राइटर्स प्लेस्ड हैं। नीचे की तरफ 24000-23800-23500 पर मजबूत पुट राइटिंग हुई है। टेक्निकल/एक्सपायरी के चलते रेजिस्टेंस-1 के ऊपर कवरिंग संभव, फिर रजिस्टेंस-2 संभव है। रेजिस्टेंस-1 के नीचे अभी भी बिकवाली/एक्सपायरी के चलते बिकवाली का टारगेट बेस-1 ही होगा। सामान्य परिस्थितियों में आज एक्सपायरी के दिन बेस-1 बेस की तरह काम कर सकता है। आज बेस-1 टूटने पर स्टॉपलॉस हिट होगा और दबाव बढ़ेगा और फिर बेस-2 दिख सकता है।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 56456-56731 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 57154-57417(200DEMA) पर है। इसके लिए पहला बेस 55477-55731 पर और
बड़ा बेस 55056/55210-55321 पर है। इंडेक्स बहुत वोलेटाइल है,ऑप्शन आंकड़ों की कमी है इसलिए कोई राय देना मुश्किल है। 200DEMA पहले ही टूटा, जो बहुत दूर है, वीकली चार्ट पर 56731 पर 50WEMA है। मजबूत ऑप्शन प्लेसमेंट नहीं होने से रिवर्सल का पहला संकेत 50WEMA से होगा। अगर ऊपर रेजिस्टेंस-1 पार कर गया तो रिकवरी के कुछ सकेंत देखने को मिलेगा। रेजिस्टेंस-1 के ऊपर 200DEMA या और ऊपर की ओर शॉर्ट कवरिंग मुमकिन है। रेजिस्टेंस-1 हासिल नहीं हुआ या गिरावट बढ़ी तो शॉर्ट सौदों के मौके मिल सकते हैं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।