Stock Market News: इस स्मॉलकैप स्टॉक ने चौंकाया है। उतार-चढ़ाव वाले बाजार में भी इसमें गजब की तेजी दिखी है। इस कंपनी का नाम पावना इंडस्ट्रीज है। यह ऑटो कंपोनेंट बनाती है। 12 फरवरी को इस शेयर में लगातार चौथे दिन जबर्दस्त तेजी देखने को मिली। इसमें कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों का हाथ हो सकता है। तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है।
