Nifty पहली बार 25000 के पार, Sensex ने भी लगाई ऊंची छलांग, निवेशकों ने कमाए ₹1.64 लाख करोड़

Sensex-Nifty at Record High: दुनिया के अधिकतर मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में खरीदारी का रुझान दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स 82 हजार और निफ्टी 25 हजार के पार चला गया। मार्केट रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.64 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.64 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 9:29 AM
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 72101.69 और निफ्टी 21839.10 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty at Record High: दुनिया के अधिकतर मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में खरीदारी का रुझान दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स 82 हजार और निफ्टी 25 हजार के पार चला गया। मार्केट रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। आईटी को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.64 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.64 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 190.30 प्वाइंट्स यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 81,931.64 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 74.85 प्वाइंट्स यानी 0.30 फीसदी के उछाल के साथ 25,026.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 72101.69 और निफ्टी 21839.10 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.64 लाख करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 31 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,62,38,008.35 करोड़ रुपये था। आज यानी 1 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,64,02,986.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,64,978.27 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 22 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 22 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी मारुति, जेएसडब्ल्यूस्टील और टाटा मोटर्स में है। वहीं दूसरी तरफ एमएंडएम, अल्ट्राटेक और इंफोसिस में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

196 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2893 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1975 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 787 में गिरावट का रुझान है और 131 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 196 शेयर एक साल के हाई और 9 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 147 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 50 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।