Sensex-Nifty Flat Starts: वैश्विक मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट है। निफ्टी के सेक्टर्स में मिला-जुला रुझान है। मिडकैप में हल्की बिकवाली है तो स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो बुल और बेयर की इस रस्साकसी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप महज 121.61 करोड़ रुपये कम हुआ है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 121.61 करोड़ रुपये घट गई है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 66.33 प्वाइंट्स यानी 0.08 फीसदी की फिसलन के साथ 80736.53 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 26.45 प्वाइंट्स यानी 0.11 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 24672.40 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,802.86 और निफ्टी 24,698.85 पर बंद हुआ था।
निवेशकों की दौलत में 121.61 करोड़ रुपये की गिरावट
एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,56,86,099.35 करोड़ रुपये था। आज यानी 21 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,56,85,977.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 121.61 करोड़ रुपये घटी है।
Sensex के 14 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 14 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी एयरटेल, एलएंडटी और टाटा मोटर्स में है। वहीं दूसरी तरफ अल्ट्राटेक, टेक महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू स्टील में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 2344 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1480 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 635 में गिरावट का रुझान है और 229 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 99 शेयर एक साल के हाई और 4 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 109 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 31 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।