Get App

कमजोर संकेतों पर फिसले Sensex-Nifty, निवेशकों ने गंवाए ₹48.8 हजार करोड़

Stock Market News: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में भी बिकवाली का काफी दबाव है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी फिसल गए हैं। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 48.8 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 48.8 हजार करोड़ रुपये घट गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 18, 2024 पर 9:26 AM
कमजोर संकेतों पर फिसले Sensex-Nifty, निवेशकों ने गंवाए ₹48.8 हजार करोड़
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,716.55 और निफ्टी 24,613.00 पर बंद हुआ था।

Stock Market News: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में भी बिकवाली का काफी दबाव है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी फिसल गए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है। आईटी को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स रेड हैं। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 48.8 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 48.8 हजार करोड़ रुपये घट गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 212.88 प्वाइंट्स यानी 0.26 फीसदी की फिसलन के साथ 80,503.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 59.15 प्वाइंट्स यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 24,553.85 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,716.55 और निफ्टी 24,613.00 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 48.8 हजार करोड़ रुपये की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 16 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,55,24,617.83 करोड़ रुपये था। आज यानी 18 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,54,75,725.11 करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 48,892.72 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें