रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसले Sensex-Nifty, निवेशकों ने गंवाए ₹1.23 लाख करोड़

Stock Market News: अधिकतर वैश्विक मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी बिकवाली का दबाव है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी एक कारोबारी दिन पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे और आज इसने सफर आगे जारी रखने की कोशिश की लेकिन फिर यह फिसल गया। निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.23 लाख करोड़ रुपये घट गई है।

अपडेटेड Jul 19, 2024 पर 9:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,343.46 और निफ्टी 24,800.85 पर बंद हुआ था।

Stock Market News: अधिकतर वैश्विक मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी बिकवाली का दबाव है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी एक कारोबारी दिन पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे और आज इसने सफर आगे जारी रखने की कोशिश की लेकिन फिर यह फिसल गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है। आईटी और एफएमसीजी को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स रेड हैं। मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस के निफ्टी इंडेक्स में तो 1-1 फीसदी से अधिक गिरावट है।

ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.23 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की  दौलत मार्केट खुलते ही 1.23 लाख करोड़ रुपये घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 127.79 प्वाइंट्स यानी 0.16 फीसदी की फिसलन के साथ 81,215.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 60.60 प्वाइंट्स यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 24,740.25 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,343.46 और निफ्टी 24,800.85 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.23 लाख करोड़ रुपये की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 18 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,54,32,886.28 करोड़ रुपये था। आज यानी 19 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,53,09,550.62 करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,23,335.66 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 7 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 7 ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल में है। वहीं दूसरी तरफ पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

96 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2490 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1086 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1254 में गिरावट का रुझान है और 150 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 96 शेयर एक साल के हाई और 7 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 71 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 58 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।