Get App

रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसले Sensex-Nifty, निवेशकों ने गंवाए ₹1.23 लाख करोड़

Stock Market News: अधिकतर वैश्विक मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी बिकवाली का दबाव है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी एक कारोबारी दिन पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे और आज इसने सफर आगे जारी रखने की कोशिश की लेकिन फिर यह फिसल गया। निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.23 लाख करोड़ रुपये घट गई है।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 19, 2024 पर 9:26 AM
रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसले Sensex-Nifty, निवेशकों ने गंवाए ₹1.23 लाख करोड़
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,343.46 और निफ्टी 24,800.85 पर बंद हुआ था।

Stock Market News: अधिकतर वैश्विक मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी बिकवाली का दबाव है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी एक कारोबारी दिन पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे और आज इसने सफर आगे जारी रखने की कोशिश की लेकिन फिर यह फिसल गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है। आईटी और एफएमसीजी को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स रेड हैं। मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस के निफ्टी इंडेक्स में तो 1-1 फीसदी से अधिक गिरावट है।

ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.23 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की  दौलत मार्केट खुलते ही 1.23 लाख करोड़ रुपये घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 127.79 प्वाइंट्स यानी 0.16 फीसदी की फिसलन के साथ 81,215.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 60.60 प्वाइंट्स यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 24,740.25 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,343.46 और निफ्टी 24,800.85 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.23 लाख करोड़ रुपये की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 18 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,54,32,886.28 करोड़ रुपये था। आज यानी 19 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,53,09,550.62 करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,23,335.66 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें