Get App

Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय

निफ्टी का पहला बेस 18674-18706 पर दिख रहा है। जबकि दूसरा बड़ा बेस 18748-18781/808 पर दिख रहा है। कल गिरावट में खरीदारी की रणनीति ठीक पड़ी। FIIs की इंडेक्स में खरीदारी जबकि कैश में बिकवाली जारी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2022 पर 10:09 AM
Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय
निफ्टी का पहला रेजिस्टेंस 18674-18706 पर है। इसके बाद इसका दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 18748-18781/808 पर दिख रहा है

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार की चाल पूरी तरह से सपाट नजर आ रही है। 09:45 बजे के आसपास सेंसेक्स 12.89 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 62,583.57 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 11 अंक यानी 0.061 फीसदी की बढ़तके साथ 18,623.10 के स्तर पर दिख रहा है। ऐसे माहौल में आज निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी का पहला रेजिस्टेंस 18674-18706 पर है। इसके बाद इसका दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 18748-18781/808 पर दिख रहा है।

वहीं, निफ्टी का पहला बेस 18674-18706 पर दिख रहा है। जबकि दूसरा बड़ा बेस 18748-18781/808 पर दिख रहा है। कल गिरावट में खरीदारी की रणनीति ठीक पड़ी। FIIs की इंडेक्स में खरीदारी जबकि कैश में बिकवाली जारी है। मासिक, वीकली डाटा के मुताबिक निफ्टी का बेस 18550-18400 पर दिख रहा है। 8700 पर PCR (पुट कॉल रेशियो) अब भी काफी नीचे है। 18706/674-18549-517, 18706 के ऊपर ही बड़ी तेजी संभव है। 18706 के ऊपर जाने पर 18748-781 के लेवल भी देखने को मिल सकते हैं।

SUN PHARMA पर इंपोर्ट अलर्ट और HUL के हेल्थ और वेलनेस मार्केट में आने पर स्टॉक्स पर जानें ब्रोकरेजेज का नजरिया

बैंक निफ्टी में आज की रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें