हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। SGX Nifty आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, अमेरिकी बाजार भी कल लाल निशान में ही बंद हुए हैं। उधर तीन दिनों की तेजी के बाद क्रूड ठंडा पड़ा है। क्रूड का भाव 1% फिसलकर 84 डॉलर के करीब पहुंच गया है। WTI क्रूड करीब 0.5% की गिरावट के साथ 78.06 डॉलर प्रति बैरल पर रही है । ऐसे में आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी में कहां होंगे कमाई के मौके आइए इस पर जानते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की राय।
वीरेंद्र का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17925-17967/73 पर और फिर बड़ा रजिस्टेंस 118010-18044/71 पर है। वहीं, इसका पहला बेस 17821-17788 पर और दूसरा बड़ा बेस 17744-17709 पर है। कल निफ्टी में 17910 का लक्ष्य हासिल हुए है। पहले बेस ने अच्छा काम किया है। लगातार दूसरे दिन 20 DEMA के ऊपर बंद हुआ है। IT, NBFC शेयरों में भी तेजी आई है। ऐसे में 18000-18100 जोन में कॉल राइटिंग और 17800-700 पर पुट राइटर्स हावी हुए है। निफ्टी के लिए अब 17967/74 (50 DEMA) सबसे मुश्किल जोन है । ये लेवल बजट के दिन का शिखर है। आज बेहद छोटी रेंज 17925 से 17821/788 के बीच ट्रेड होता नजर आ सकता है। गिरावट में खरीदें और ऊपर निकलें। शुक्रवार के चलते सतर्क रहें, रेंज बढ़ भी सकती है। 17925 के ऊपर निकले पर इसमें 17967/73 भी मिल सकता है। अगर निफ्टी 17788 के नीचे फिसलता है तो इसमें 17744/09 का स्तर भी मुमकिन है।
वीरेंद्र के मुताबिक बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 41560-41670
और उसके बाद 41860-41970/42060 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 41385-41257 पर और दूसरा बड़ा बेस 41160-41030 पर है। बैंक निफ्टी अब भी 20 DEMA को पार नहीं कर पा रहा है। 41100-41000 यानि 100 DEMA और पुट राइटर्स के जोन पर इसके लिए मजबूत बेस बना हुआ है। 41500-41700 और 42000 जोन में कॉल राइटर्स का कब्जा हुआ है। 41500-400-300 और 41000 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली है। आज भी कल की तरह पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें। पहले रजिस्टेंस के पास निकलें, इसके ऊपर टिका तो मजबूती और बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।