आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। एशिया पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY भी चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। 24 फरवरी को बाजार में लगातार छठें दिन गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 142 अंक गिरकर 59464 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 45 अंकों की कमजोरी के साथ 17466 के स्तर पर बंद हुआ था। ऐसे में आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी में कहां होंगे कमाई के मौके आइए इस पर जानते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की राय।
