Credit Cards

Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय

बैंक निफ्टी अभी भी मजबूत बना हुआ है। निफ्टी के लिए 18300-200 पर मजबूत टेक्निकल बेस है। दूसरे बेस तक गिरावट में खरीदारी करें। दूसरा बेस टूटने तक बिकवाली का इरादा नहीं बनाना चाहिए। बीच-बीच में छोटे-छोटे मुनाफे लेते रहें

अपडेटेड Nov 18, 2022 पर 8:33 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 42590-42680 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 42810-42970/43110 पर है। इसका पहला बेस 42290-42180 पर और दूसरा बड़ा बेस 42160-42040 पर है

ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। ज्यादातर एशियाई बाजार ऊपर दिख रहे हैं। SGX निफ्टी 70 अंक ऊपर है। इससे भारतीय बाजारों के भी आज तेजी के साथ खुलने की उम्मीद बन रही है। अमेरिका में भी कल अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी। डाओ कल 314 अंकों की गिरावट के बाद सिर्फ 7 अंक नीचे बंद हुआ था। उधर ब्रिटेन मंदी की चपेट में आ गया है। सरकार ने 5500 करोड़ पाउंड के राहत पैकेज का एलान किया है। इस बीच कच्चे तेल के भाव में तेज गिरावट आई है। इसके दाम 4 फीसदी से ज्यादा गिरकर 90 डॉलर के नीचे आ गए हैं। अमेरिका में ब्याज बढ़ने और चीन से डिमांड सुस्त पड़ने की आशंका से दबाव बना है। ऐसे में आइए जानते हैं आज भारतीय बाजार की कैसी रह सकती है चाल और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कहां हो सकती है कमाई।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 18387-18427 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 18473-18510/543 पर है। इसका पहला बेस 18310-18261 पर और दूसरा बड़ा बेस 18233-18202 पर है। FIIs की पोजिशन में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। DIIs की ओर से खरीदारी हुई है। मंथली सौदों से एक रेंज में बिल्डअप के संकेत मिले हैं। 18400-500-600 पर कॉल राइटर्स टिके हुए हैं। वहीं, 18300-18200 के जोन में पुट राइटर्स हावी हैं। उधर बैंक निफ्टी अभी भी मजबूत बना हुआ है। निफ्टी के लिए 18300-200 पर मजबूत टेक्निकल बेस है। दूसरे बेस तक गिरावट में खरीदारी करें। दूसरा बेस टूटने तक बिकवाली का इरादा नहीं बनाना चाहिए। बीच-बीच में छोटे-छोटे मुनाफे लेते रहें।


Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 42590-42680 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 42810-42970/43110 पर है। इसका पहला बेस 42290-42180 पर और दूसरा बड़ा बेस 42160-42040 पर है। बैंक निफ्टी का स्ट्रक्चर अभी भी सबसे मजबूत है। बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब बना हुआ है। लेकिन 42500 और 43000 पर राइटर्स बड़ी पोजिशन बना रहे हैं। दोनों स्ट्राइक के OI में 17 लाख शेयर हैं। 42000 की पुट के OI में सबसे ज्यादा 16.75 लाख शेयर हैं। पहले बेस के ऊपर तक गिरावट में खरीदारी का सेटअप कायम है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।