ग्लोबल बजारों से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। सभी एशियाई बाजार लाल निशान में कामकाज कर रहे है। SGX NIFTY भी करीब 100 फीसदी टूटा है। इससे भारतीय बाजारों के भी आज गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद बन रही है। US FUTURES पर भी प्रेशर बढ़ा है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। इस बीच डॉलर इंडेक्स 107 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं कच्चे तेल में 3 परसेंट की गिरावट आई है। ब्रेंट 88 डॉलर के पास पहुंचा है। चीन में डिमांड घटने से 8 हफ्ते के निचले स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें आई है। पिछले तीन दिनों में ब्रेंट में 8% की गिरावट आई है। ऐसे में आइए जानते हैं आज भारतीय बाजार की कैसी रह सकती है चाल और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कहां हो सकती है कमाई।
निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 18343-18391 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 18410-18466/510 पर है। इसका पहला बेस 18244-18191 पर और दूसरा बड़ा बेस 18139-18061पर है। निफ्टी ने शुक्रवार को दूसरे बेस से मजबूत पुलबैक दिया था और इसने 10DEMA का स्तर भी छुआ। FIIs के लॉन्ग नजर नहीं आए हालांकि DIIs ने बाजार को सहारा दिया है। मंथली एक्सपायरी के हफ्ते में 18200-400 की रेंज टूटने की उम्मीद है। इस हफ्ते के लिए 18400-500 बड़ा रेजिस्टेंस है। 18400 पर बड़ी कॉल राइटिंग, OI में 1.05 करोड़ शेयर जुड़े है। पहले बेस के ऊपर रहने तक गिरावट पर खरीदारी करें और 18400-500 के जोन में EXIT करें। निफ्टी के लिए 18244-191 इस हफ्ते के लिए बेस है। 18191 के नीचे फिसलने पर 18061 का स्तर संभव है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 42481-42649 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 42768-42880/43040 पर है। इसका पहला बेस 42210-42071 पर और दूसरा बड़ा बेस 41804-41546 पर है। शुक्रवार को पहले बेस से बैंक निफ्टी ने पुलबैक दिया था। 42500 पर अच्छी कॉल राइटिंग देखने को मिली थी और OI में 38.14 लाख शेयर जुड़े थे। 43000 की कॉल में 23.38 लाख शेयर थे। बैंक निफ्टी बेहद मजबूत बना हुआ है। 41804 के ऊपर रहने तक गिरावट में खरीदारी करें। 41804 के नीचे फिसलने पर 41546 तक जा सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।