Stock Market News: बाजार दिग्गजों से जानें निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति

निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17871-17910 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 17954-17987/18022 पर है। इसका पहला बेस 17772-17711 पर दूसरा बड़ा बेस 17651-17590 पर है

अपडेटेड Sep 09, 2022 पर 9:00 AM
Story continues below Advertisement
मानस जायसवाल का कहना है कि आज निफ्टी में 17740 के स्टॉपलॉस के साथ 17990 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें

हफ्ते के आखिरी दिन ग्लोबल संकेत अच्छे दिख रहे हैं। एशियाई बाजारों में रौनक दिख रही है। SGX निफ्टी 70 अंक से ज्यादा ऊपर है। डाओ फ्यूचर्स में भी हरियाली है। फेड के ब्याज दरों में फिर 0.75 फीसदी बढ़ोतरी के संकेतों के बावजूद अमेरिकी बाजारों में कल अच्छी तेजी रही थी। इन ग्लोबल संकेतों से आज हमारे बाजार के भी तेजी के साथ खुलने का अनुमान है।

कल के कारोबार पर नजर डालें तो सेंसेक्स कल 659 अंक गिरकर 59688 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 174 अंक गिरकर 17799 के स्तर पर बंद हुआ था जो पांच दिनों के कंसोलीडेशन रेंज से ऊपर था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक छोटे आकार का बुलिश कैंडल बनाया।

आज के लिए Nifty और Nifty Bank के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल की बात करें तो निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17724 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17650 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17840 फिर 17882 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39855 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 39501 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40414 फिर 40620 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।


निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज के लिए क्या हो रणनीत

निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज के लिए क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए हैं manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का कहना है कि आज निफ्टी में 17740 के स्टॉपलॉस के साथ 17990 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। वहीं बैंक निफ्टी में 40000 के स्टॉपलॉस के साथ 40600 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17871-17910 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 17954-17987/18022 पर है। इसका पहला बेस 17772-17711 पर दूसरा बड़ा बेस 17651-17590 पर है। कल निफ्टी पर हमारा 17811 का टार्गेट हासिल हो गया। साफ तौर पर आज के लिए लॉन्ग कैरी करने की राय दी थी। कल FIIs ने जोरदार खरीदारी की है। अब अहम ऑप्शन बेस 17910 से ऊपर चढ़कर 18000 पर आ गया है। नीचे की ओर 17772 और 17711 अहम टेक्निकल सपोर्ट है। पुट के आंकड़ों के हिसाब से 17600-500 के जोन में अहम सपोर्ट है। लॉन्ग रहें, 17811 तक के किसी गिरावट पर खरीदें। आज के लिए 17871-910 का स्तर अहम है। निफ्टी 17871-910 के ऊपर निकला तो 17954-987 संभव है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 40510-40690 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस40810-40970/41020 पर है। इसका पहला बेस 40190--39970 पर दूसरा बड़ा बेस 39790-39610 पर है। बैंक निफ्टी में कल हमारा 40270 का टार्गेट हासिल हुआ। कल लॉन्ग सौदे कैरी करने की राय दी थी। 40040 के जोन में अहम ब्रेकआउट हुआ है। 40000 और 39500 अहम सपोर्ट है। ऑप्शन आंकड़ों के हिसाब से 40500 पर थोड़ी बाधा है। लॉन्ग रहें और पहले बेस के ऊपर तक गिरावट में खरीदें। 40510 निकला तो स्विंग में 40690-810 संभव है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 09, 2022 8:58 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।