Get App

Stock Market October Holidays 2024: 2 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट में नहीं होगी ट्रेडिंग, चेक करें त्योहारी सीजन का पूरा शेड्यूल

Stock Market October Holidays 2024: शेयर बाजार में छुट्टियों की यह लिस्ट BSE वेबसाइट पर ‘ट्रेडिंग हॉलिडे’ सेक्शन में उपलब्ध है। निवेशकों को अपने शेयर बाजार के ट्रेड शेड्यूल करने के लिए केवल आधिकारिक लिस्ट पर ही भरोसा करना चाहिए। यहां हमने बताया है कि 2024 में शेयर बाजार में कब-कब छुट्टी रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2024 पर 2:49 PM
Stock Market October Holidays 2024: 2 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट में नहीं होगी ट्रेडिंग, चेक करें त्योहारी सीजन का पूरा शेड्यूल
Stock Market October Holidays 2024: फेस्टिव सीजन के चलते इस महीने कई ऐसे दिन होंगे जब शेयर बाजार बंद रहेंगे।

Stock Market October Holidays: त्योहारों का महीना यानी अक्टूबर-नवंबर आने वाला है। फेस्टिव सीजन के चलते इस दौरान कई ऐसे दिन होंगे जब शेयर बाजार बंद रहेंगे। BSE की वेबसाइट के मुताबिक अक्टूबर में शेयर बाजार 9 दिन बंद रहने वाले हैं। इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार की वीकेंड छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावा, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2024 को भी शेयर बाजार पर कारोबार बंद रहेगा। इसका मतलब है कि NSE और BSE पर इस दिन ट्रेडिंग नहीं होगी। बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1027.54 अंक या 1.21 फीसदी के लाभ में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स ने 85,978.25 अंक के अपने ऑल टाइम हाई को छुआ था।

अक्टूबर-नवंबर में कब-कब रहेगी शेयर बाजार की छुट्टी

BSE हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 2 अक्टूबर को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। शेयर बाजार में छुट्टियों की यह लिस्ट BSE वेबसाइट पर ‘ट्रेडिंग हॉलिडे’ सेक्शन में उपलब्ध है। निवेशकों को अपने शेयर बाजार के ट्रेड शेड्यूल करने के लिए केवल आधिकारिक लिस्ट पर ही भरोसा करना चाहिए। इसके पहले सितंबर में शेयर बाजार में आमतौर पर होने वाली वीकेंड की छुट्टियों के अलावा कोई विशेष छुट्टी नहीं थी। यहां हमने बताया है कि 2024 में शेयर बाजार में कब-कब छुट्टी रहेगी।

BSE Holiday Calendar List 2024

सब समाचार

+ और भी पढ़ें