Sensex-Nifty Closes Green on Muhurat Trading: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज मुहूर्त ट्रे़डिंग के दौरान स्टॉक मार्केट में काफी जोश दिखा। निफ्टी 50 ने एक बार फिर 26 हजार की तरफ बढ़ने की कोशिश की लेकिन 25,900 का लेवल पार कर यह 25.934.35 तक ही पहुंच सका। ओवरऑल मार्केट में काफी रौनक रही। हालांकि शुरुआती उठा-पटक के बाद एक घंटे की ट्रेडिंग के बाद दिन के आखिरी में पीएसयू बैंक, रियल्टी और फाइनेंशियल सर्विसेज के ही निफ्टी इंडेक्स रेड जोन में बंद हुए। बाकी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्सेज में निफ्टी मीडिया को छोड़ सबमें आधे फीसदी से कम ही हलचल रही।
ओवरऑल बात करें तो मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन एक घंटे के कारोबार में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹1.20 लाख करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत ₹1.20 लाख करोड़ बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 62.97 प्वाइंट्स यानी 0.07% की बढ़त के साथ 84,426.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 25.45 प्वाइंट्स यानी 0.10% के उछाल के साथ 25,868.60 पर बंद हुआ है।
निवेशकों की दौलत में ₹1.20 लाख करोड़ का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली के दिन बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,69,68,698.89 करोड़ था। आज यानी एक घंटे की मुहूर्त ट्रे़डिंग के बाद 21 अक्टूबर 2025 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,70,89,049.29 पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹1,20,350.4 करोड़ बढ़ गई है।
Sensex के 17 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 17 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और इंफोसिस में रही। वहीं दूसरी तरफ कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
174 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4178 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 3023 शेयर मजबूत हुए तो 954 में गिरावट रही जबकि 201 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 174 शेयर एक साल के हाई और 42 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।