Get App

Muhurat Trading को मार्केट में रौनक, 1 ही घंटे में निवेशकों ने कमा लिएए ₹1.20 लाख करोड़

Stok Market on Muhurat Trading: एक घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान आज घरेलू मार्केट में चौतरफा काफी हरियाली रही। निफ्टी 50 ने एक बार फिर 26 हजार के लेवल को हासिल करने की कोशिश की लेकिन फेल रही। ओवरऑल एक घंटे के कारोबार की समाप्ति पर निवेशकों की पूंजी ₹1.20 लाख करोड़ बढ़ गई। चेक करें मुहूर्त ट्रेडिंग वाले दिन मार्केट के स्थिति की पूरी रिपोर्ट

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 21, 2025 पर 5:06 PM
Muhurat Trading को मार्केट में रौनक, 1 ही घंटे में निवेशकों ने कमा लिएए ₹1.20 लाख करोड़
Sensex-Nifty Closes Green on Muhurat Trading: आज सेंसेक्स (Sensex) 62.97 प्वाइंट्स यानी 0.07% की बढ़त के साथ 84,426.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 25.45 प्वाइंट्स यानी 0.10% के उछाल के साथ 25,868.60 पर बंद हुआ है।

Sensex-Nifty Closes Green on Muhurat Trading: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज मुहूर्त ट्रे़डिंग के दौरान स्टॉक मार्केट में काफी जोश दिखा। निफ्टी 50 ने एक बार फिर 26 हजार की तरफ बढ़ने की कोशिश की लेकिन 25,900 का लेवल पार कर यह 25.934.35 तक ही पहुंच सका। ओवरऑल मार्केट में काफी रौनक रही। हालांकि शुरुआती उठा-पटक के बाद एक घंटे की ट्रेडिंग के बाद दिन के आखिरी में पीएसयू बैंक, रियल्टी और फाइनेंशियल सर्विसेज के ही निफ्टी इंडेक्स रेड जोन में बंद हुए। बाकी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्सेज में निफ्टी मीडिया को छोड़ सबमें आधे फीसदी से कम ही हलचल रही।

ओवरऑल बात करें तो मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन एक घंटे के कारोबार में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹1.20 लाख करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत ₹1.20 लाख करोड़ बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 62.97 प्वाइंट्स यानी 0.07% की बढ़त के साथ 84,426.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 25.45 प्वाइंट्स यानी 0.10% के उछाल के साथ 25,868.60 पर बंद हुआ है।

निवेशकों की दौलत में ₹1.20 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली के दिन बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,69,68,698.89 करोड़ था। आज यानी एक घंटे की मुहूर्त ट्रे़डिंग के बाद 21 अक्टूबर 2025 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,70,89,049.29 पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹1,20,350.4 करोड़ बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें