Stock Market: खबरों के दम पर इन शेयरों में हो सकती है कमाई, इन अहम इवेंट्स पर होगी बाजार की नजर

Stock Market: प्राइवेट सेक्टर बैंक Axis Bank में मंगलवार को बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि Bain Capital इस ब्लॉक डील के जरिए 1.24 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 8:56 AM
Stock Market : यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। साथ ही जानेंगे कि आज बाजार की नजर इन खास अहम इवेंट्स पर होगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। साथ ही जानेंगे कि आज बाजार की नजर इन खास अहम इवेंट्स पर होगी। लेकिन सबसे पहले जानते है कि ग्लोबल बाजार से भारतीय बाजार के लिए कैसे संकेत मिल रहे है।

    ग्लोबल बाजारों के संकेत शानदार

    ग्लोबल बाजारों के संकेत अच्छे मिल रहे है। SGX निफ्टी 18150 के ऊपर कारोबार कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स में भी मजबूती देखने को मिल रही है। फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कल अमेरिकी बाजारों में हल्की गिरावट रही थी। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ 129 अंक लुढ़ककर 32732 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं S&P 29 अंक से ज्यादा फिसलकर 3871 पर बंद हुआ जबकि नैस्डैक 114 अंक गिरकर 10988 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की आज दो दिन की बैठक शुरू होगी। फेडरल रिजर्व लगातार चौथी बार 0.75% ब्याज दरें बढ़ा सकता है। US राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विंडफॉल टैक्स लगाने की वकालत की है।


    खबरों के दम पर इन शेयरों पर दिख सकता है आज एक्शन

    TATA STEEL पर फोकस

    टाटा स्टील के बेहद खराब नतीजे पेश किए है। मुनाफा 90% घटकर 1297 करोड़ रुपये पर रहा है। रेवेन्यू पर भी दबाव देखने को मिला है। मार्जिन 17% से ज्यादा घटा है। यूरोप में सुस्त डिमांड का असर दिखा है।

    फोकस में Axis Bank

    प्राइवेट सेक्टर बैंक Axis Bank में मंगलवार को बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि Bain Capital इस ब्लॉक डील के जरिए 1.24 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है।  ये डील 888 रुपये के भाव पर हो सकती है। Bain कैपिटल की कंपनी में अभी 4.24% हिस्सेदारी  है। Bain कैपिटल ने 2017 में बैंक में निवेश किया था। 525 रुपये प्रति शेयर के भाव पर प्रेफ्रेंशियल शेयर जारी हुए थे जबकि 565 रुपये प्रति शेयर के भाव पर वॉरट शेयर जारी हुए थे। ।

    फोकस में GLENMARK

    ग्लेनमार्क फार्मा ने US में Gilenya दवा की जेनरिक लॉन्च की है। Gilenya का मार्केट साइज 180 करोड़ डॉलर का है।

    वोडाफोन आइडिया पर फोकस

    वोडाफोन आइडिया ने सफाई देते हुए कहा है कि मीडिया में सरकार के इक्विटी कनवर्जन में देरी की खबरें आ रही है। शेयर का भाव तय वैल्यू से नीचे होने की वजह बताई जा रही है । वोडाफोन आइडिया का कहना है कि शेयर की वैल्यू नीचे होने पर इक्विटी कनवर्जन ना होने का नियम नहीं है। इंडस टॉवर ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में गलत जानकारियां दी हैं। इंडस टॉवर से गलत जानकारियों का मुद्दा उठाया गया है।

    फोकस में Bharti Airtel

    भारती एयरटेल के Q2 नतीजे मिलेजुले नजर आए है। अनुमान से बेहतर रेवेन्यू और मार्जिन रहा लेकिन फाइनेंस कॉस्ट बढ़ने से उम्मीद से मुनाफा कम रहा है। लगातार छठी तिमाही 190 ARPU बढ़कर हुआ।

    फोकस में L&T

    दूसरी तिमाही में L&T के अच्छे नतीजे रहे है। कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू और EBITDA 22% से ज्यादा बढ़े है। मार्जिन भी अनुमान से बेहतर रहे है। कंपनी को करीब 52000 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले है।

    आज किस खास इवेंट होगी बाजार की नजर

    RBI आज डिजिटल रुपया लॉन्च करेगा । पायलट प्रोजेक्ट के तहत 9 सरकारी और प्राइवेट बैंक साथ होगे। शुरुआत में सरकारी सिक्योरिटीज के सेटलमेंट में इस्तेमाल होगा। डिजिटल रुपया इसी महीने रिटेल सेग्मेंट में आएगा।

    01 नवंबर को आने वाले नतीजे

    01 नवंबर को Sun Pharmaceutical Industries, Adani Ports and Special Economic Zone, Tech Mahindra, UPL, Punjab National Bank, FSN E-Commerce Ventures (Nykaa), Karnataka Bank, LIC Housing Finance, Chambal Fertilisers & Chemicals, Cholamandalam Investment and Finance Company, CMS Info Systems, Dhanuka Agritech, JK Tyre & Industries, Kansai Nerolac Paints, Macrotech Developers, Tata Investment Corporation, Varun Beverages, Voltas और Whirlpool of India के सितंबर तिमाही के नतीजे आएंगे

    अक्टूबर ऑटो बिक्री

    अक्टूबर के लिए ऑटो बिक्री संख्या जारी की जाएगी।

    आज से शुरु होगी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक

    अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की आज दो दिन की बैठक शुरू होगी।

    PMI आंकड़े

    भारत के मैन्यूफैक्चरिंग PMI आंकड़े आज जारी होगे। भारत

    ओपेक के क्रूड प्रोडक्शन में कटौती का फैसला आज से लागू होगा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।