Stock Market Opening Bell: सुस्त मार्केट में बरसे ₹94000 करोड़, इन शेयरों के दम पर Sensex-Nifty ग्रीन जोन में

Stock Market Opening Bell: अधिकतर वैश्विक मार्केट से मजबूत रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में फ्लैट शुरुआत हुई है। इस महीने जुलाई के पहले कारोबारी दिन घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 94.4 हजार करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 94.4 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है

अपडेटेड Jul 01, 2024 पर 9:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,032.73 और निफ्टी 24,010.60 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: अधिकतर वैश्विक मार्केट से मजबूत रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में फ्लैट शुरुआत हुई है। इस महीने जुलाई के पहले कारोबारी दिन घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त है। मिडकैप शेयरों में भी मामूली उतार-चढ़ाव है जबकि स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिख रही है। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 94.4 हजार करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 94.4 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 28.34 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 79,061.07 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 18.05 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24,028.65 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,032.73 और निफ्टी 24,010.60 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 94.4 हजार करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 28 जून 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,39,24,743.63 करोड़ रुपये था। आज यानी 1 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,40,19,170.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 94,426.63 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 15 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 15 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील और मारुति में है। वहीं दूसरी तरफ एचयूएल, टाइटन और कोटक बैंक में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

134 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2857 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1979 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 707 में गिरावट का रुझान है और 171 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 134 शेयर एक साल के हाई और 10 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 136 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 51 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।