Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी मामूली उतार-चढ़ाव दिख रहा है। लगातार चार कारोबारी दिन BSE Sensex और Nifty 50 ने क्लोजिंग का नया रिकॉर्ड हाई बनाया। पिछले क्लोजिंग हाई से यह और ऊपर चढ़ा लेकिन फिर यह फिसल गया। इसमें उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव है। इन सबके चलते आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 66 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 66 हजार हजार करोड़ रुपये घट गई है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 102.50 प्वाइंट्स यानी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 77,440.09 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23.00 प्वाइंट्स यानी 0.10 फीसदी के उछाल के साथ 23,539.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 77,337.59 और निफ्टी 23,516.00 पर बंद हुआ था।
निवेशकों की दौलत में 66 हजार करोड़ रुपये की गिरावट
एक कारोबारी दिन पहले यानी 19 जून 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,33,95,999.06 करोड़ रुपये था। आज यानी 20 जून 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,33,29,689.14 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 66,309.92 करोड़ रुपये घट गई है।
Sensex के 11 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 11 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल में है। वहीं दूसरी तरफ सन फार्मा, पावरग्रिड और एनटीपीसी में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
114 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 2794 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1577 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1116 में गिरावट का रुझान है और 101 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 114 शेयर एक साल के हाई और 6 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 84 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 31 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।