Stock Market News: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में रौनक दिख रही है। अमेरिकी फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान ने मार्केट को अच्छा सपोर्ट दिया। जेरोम ने कहा कि 2 फीसदी महंगाई का जो लक्ष्य है, वह जल्द ही हासिल हो जाएगा। इससे रेट कट की उम्मीदें बढ़ी हैं। इसने मार्केट में चाबी भरी और घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। आईटी और फार्मा को छोड़ निफ्टी के सभी इंडेक्स ग्रीन हैं। सबसे अच्छा सपोर्ट रियल्टी शेयरों से मिल रहा है जिसके निफ्टी इंडेक्स में 1 फीसदी से अधिक तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान है।
ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.25 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 128.26 प्वाइंट्स यानी 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 80,793.12 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 36.85 प्वाइंट्स यानी 0.15 फीसदी के उछाल के साथ 24,623.55 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,664.86 और निफ्टी 24,586.70 पर बंद हुआ था।
निवेशकों की दौलत में 1.25 लाख करोड़ रुपये का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 15 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,55,06,566.48 करोड़ रुपये था। आज यानी 16 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,56,31,840.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,25,274.15 करोड़ रुपये बढ़ गई है।
Sensex के 20 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 20 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स और एचयूएल में है। वहीं दूसरी तरफ एलएंडटी, नेस्ले और सन फार्मा में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
119 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 2552 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1758 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 651 में गिरावट का रुझान है और 143 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 119 शेयर एक साल के हाई और 9 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 87 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 53 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।