Stock Market Opening Bell: चार दिनों से लगातार घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 ग्रीन जोन में बंद हो रहे थे जिसमें से तीन दिन तक ये लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी पहली बार 24000 और सेंसेक्स 79 हजार के पार बंद हुआ। अब आज की बात करें तो अधिकतर मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच आज फिर हरियाली दिख रही है। ऑटो और रियल्टी को छोड़ निफ्टी के बाकी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। जियो के टैरिफ हाइक के फैसले ने मार्केट को अच्छा सपोर्ट दिया है।
