Sensex-Nifty की ग्रीन शुरुआत, इन शेयरों के दम पर निवेशकों ने कमाए ₹1.94 लाख करोड़

Stock Market News: अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट से मजबूत और एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

अपडेटेड Jul 15, 2024 पर 9:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,519.34 और निफ्टी 24,502.15 पर बंद हुआ था।

Stock Market News: अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट से मजबूत और एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी है। रियल्टी शेयर मार्केट पर काफी दबाव बना रहे हैं और इसका निफ्टी इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक टूट गया है। इसके अलावा निफ्टी मेटल भी आधे फीसदी से अधिक और निफ्टी एफएमसीजी में हल्की गिरावट है। इसके अलावा निफ्टी के बाकी इंडेक्स ग्रीन हैं। सबसे अच्छा सपोर्ट आईटी शेयरों से मिल रहा है। मिडकैप में हल्का दबाव दिख रहा है लेकिन स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान है।

ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 189.79 प्वाइंट्स यानी 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 80,709.13 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 61.25 प्वाइंट्स यानी 0.25 फीसदी के उछाल के साथ 24,563.40 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,519.34 और निफ्टी 24,502.15 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.94 लाख करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 12 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,52,38,553.68 करोड़ रुपये था। आज यानी 15 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,54,33,393.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,94,840.08 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 22 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 22 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा में है। वहीं दूसरी तरफ एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और भारती एयरटेल में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

138 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2877 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 2073 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 636 में गिरावट का रुझान है और 168 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 138 शेयर एक साल के हाई और 19 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 126 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 78 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।