Sensex आया 80000 के नीचे, Nifty भी रिकॉर्ड हाई से नीचे, लेकिन सिर्फ 5700 करोड़ घटी दौलत

अपडेटेड Jul 05, 2024 पर 9:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,049.67 और निफ्टी 24,302.15 पर बंद हुआ था।

Stock Market News: कच्चे तेल में तेजी और एशियाई मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। HDFC Bank के कमजोर बिजनेस अपडेट के झटके से घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई से नीचे आए हैं। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5700 करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 5700 करोड़ रुपये घट गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 250.52 प्वाइंट्स यानी 0.31 फीसदी की फिसलन के साथ 79,799.15 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 54.30 प्वाइंट्स यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 24,247.85 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,049.67 और निफ्टी 24,302.15 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 5700 करोड़ रुपये की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 4 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,47,30,452.99 करोड़ रुपये था। आज यानी 5 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,47,24,725.35 करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 5,727.64 करोड़ रुपये घट गई है।

Sensex के 20 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 20 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और सन फार्मा में है। वहीं दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम और टाइटन में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 1

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।