Stock Market Opening Bell: Sensex-Nifty में गिरावट, फिर भी निवेशकों की ₹1.51 लाख करोड़ बढ़ी दौलत

Stock Market Opening Bell: वैश्विक स्तर से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में भी मिला-जुला रुझान है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली का दबाव है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 9:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,996.60 और निफ्टी 24,323.85 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: वैश्विक स्तर से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में भी मिला-जुला रुझान है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली का दबाव है। हालांकि मार्केट को मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी ताबड़तोड़ खरीदारी से सपोर्ट मिल रहा है। एफएमसीजी और फार्मा शेयर मार्केट को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 174.62 प्वाइंट्स यानी 0.22 फीसदी की फिसलन के साथ 79,821.98 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 160.35 प्वाइंट्स यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 24,296.30 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,996.60 और निफ्टी 24,323.85 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.51 लाख करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 5 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,49,88,985.87 करोड़ रुपये था। आज यानी 8 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,51,40,504.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,51,518.55 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 12 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 12 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स, एचयूएल और एमएंडएम में है। वहीं दूसरी तरफ टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और अदाणी पोर्ट्स में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

200 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2934 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 2087 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 698 में गिरावट का रुझान है और 149 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 200 शेयर एक साल के हाई और 14 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 130 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 73 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।