Stock Market Opening Bell: वैश्विक स्तर से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में भी मिला-जुला रुझान है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली का दबाव है। हालांकि मार्केट को मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी ताबड़तोड़ खरीदारी से सपोर्ट मिल रहा है। एफएमसीजी और फार्मा शेयर मार्केट को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।
