Stock Market News: बजट के अगले दिन Sensex-Nifty फिसले, लेकिन इस कारण निवेशकों ने कमाए ₹92 हजार करोड़

Stock Market News: बजट के दिन मार्केट धड़ाम से नीचे गिर गया था। अब आज की बात करें तो आज भी बिकवाली का दबाव बना हुआ है। वैश्विक स्तर से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भी कमजोर दिख रहे हैं। हालांकि BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 92 हजार करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 92 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है

अपडेटेड Jul 24, 2024 पर 9:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,429.04 और निफ्टी 24,479.05 पर बंद हुआ था।

Stock Market News: कैपिटल गेन पर टैक्स और सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी के चलते बजट के दिन मार्केट धड़ाम से नीचे गिर गया था। अधिकतर सेक्टर में बिकवाली का दबाव था। अब आज की बात करें तो आज भी बिकवाली का दबाव बना हुआ है। वैश्विक स्तर से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भी कमजोर दिख रहे हैं। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो इस मिले-जुले रुझान में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 92 हजार करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 92 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 132.62 प्वाइंट्स यानी 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 80,296.42 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 38.05 प्वाइंट्स यानी 0.16 फीसदी के उछाल के साथ 24,441.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,429.04 और निफ्टी 24,479.05 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 92 हजार करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 23 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,46,40,877.82 करोड़ रुपये था। आज यानी 24 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह4,47,32,951.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 92,073.92 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 9 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 9 ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी आईटीसी, टाइटन और एयरटेल में है। वहीं दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और नेस्ले में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 5

79 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2416 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1572 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 713 में गिरावट का रुझान है और 131 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 79 शेयर एक साल के हाई और 10 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 97 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 39 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 5

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।