Stock Market News: कैपिटल गेन पर टैक्स और सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी के चलते बजट के दिन मार्केट धड़ाम से नीचे गिर गया था। अधिकतर सेक्टर में बिकवाली का दबाव था। अब आज की बात करें तो आज भी बिकवाली का दबाव बना हुआ है। वैश्विक स्तर से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भी कमजोर दिख रहे हैं। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो इस मिले-जुले रुझान में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 92 हजार करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 92 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है।
