Stock Market Opening Bell: Sensex-Nifty में बिकवाली का दबाव, लेकिन इन शेयरों के सपोर्ट पर सिर्फ ₹16000 करोड़ घटी दौलत

Stock Market Opening Bell: लगातार दो दिनों से घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हो रहे थे। अब आज दुनिया के अधिकतर मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच इनमें कमजोरी दिख रही है। आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप महज 16 हजार करोड़ रुपये घटा है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 16 हजार करोड़ रुपये घट गई है

अपडेटेड Jun 27, 2024 पर 9:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 78,674.25 और निफ्टी 23,868.80 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: लगातार दो दिनों से घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हो रहे थे। अब आज दुनिया के अधिकतर मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच इनमें कमजोरी दिख रही है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान है। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्सों में मिला-जुला रुझान है। इसके चलते आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप महज 16 हजार करोड़ रुपये घटा है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 16 हजार करोड़ रुपये घट गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 127.27 प्वाइंट्स यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 78,546.98 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 28.45 प्वाइंट्स यानी 0.12 फीसदी की फिसलन के साथ 23,840.35 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 78,674.25 और निफ्टी 23,868.80 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 16 हजार करोड़ रुपये की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 26 जून 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,37,02,400.58 करोड़ रुपये था। आज यानी 27 जून 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,37,18,681.93 करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 16,281.35 करोड़ रुपये घट गई है।

Sensex के 12 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ 12 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील में है। वहीं दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, एचसीएल और टीसीएस में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 5

134 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2692 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1757 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 836 में गिरावट का रुझान है और 99 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 134 शेयर एक साल के हाई और 12 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 94 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 38 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 5

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।