Stock Market Picks: बाजार में लगातार तीसरे दिन खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी फ्लैट लेकिन बैंक निफ्टी में 300 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक देखने को मिल रही है। INDIA VIX 5% फिसला है। सरकारी बैंकों में आज जोरदार खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट उछला है। इंडियन बैंक, BOI और बैंक ऑफ बड़ौदा 2% चढ़े। साथ ही रियल्टी और NBFCs में भी खरीदारी रही। वहीं ऑटो और मेटल शेयरों में आज हल्का दबाव देखने को मिला। APM गैस आवंटन में कटौती से गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। MGL करीब 6 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना। साथ ही IGL का शेयर भी करीब 3 परसेंट नीचे गिरा। दोनों कंपनियों ने कहा-कम गैस से मुनाफे पर असर पड़ेगा। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
