Stock Market : Nifty की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव, आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर
Share market news : मैनेजमेंट बदलाव से ब्रिटानिया टूटा है। यह करीब 6 फीसदी गिरकर वायदा का टॉप लूजर बना है। कंपनी के वाइस चेयरमैन और MD वरुण बेरी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कार्यकाल खत्म होने के 4 साल पहले ही पद छोड़ दिया है। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव नजर आ रहा है। निफ्टी 80 अंक गिरकर 25500 के नीचे फिसल गया है
Equity Market : ट्रेडर किसी बड़े ट्रिगर से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं। ऐसे में निफ्टी सीमित दायरे में कारोबार करता दिख सकता है
Market outlook : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव नजर आ रहा है। निफ्टी 80 अंक गिरकर 25500 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी में भी 250 अंकों की गिरावट दिख रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी आज तेजड़ियों का साथ नहीं दे रहे हैं। गाइडेंस घटाने से बजाज फाइनेंस में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। यह शेयर 7 फीसदी टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। साथ ही बजाज फिनसर्व भी 7 फीसदी फिसला है। मैनेजमेंट ने ग्रोथ गाइडेंस 100 बेसिस अंक घटाकर 22-23 फीसदी कर दिया है। SME और हाउसिंग सेगमेंट में सुस्ती की आशंका जताई गई है।
आज सरकारी बैंक और NBFCs में सबसे ज्यादा बिकवाली है। दोनों इंडेक्स करीब 1 से 1.25 फीसदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल पर भी दबाव है। लेकिन चुनिंदा IT, FMCG और मेटल शेयरों में रौनक है। आज डिफेंस शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी का डिफेंस इंडेक्स 1.5 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। HAL और BDL वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं।
वोडाफोन आइडिया का घाटा कम होने से शेयर करीब 5 फीसदी चढ़ा। आज यह शेयर वायदा का टॉप गेनर भी बना है। साथ ही इंडस टावर्स में भी रौनक है। वहीं ट्रंप टैरिफ घटने के संकेत से गोकलदास एक्सपोर्ट्स भागा है। भारती एयरटेल, BHEL और इंफोसिस में भी मजबूती है।
मैनेजमेंट बदलाव से ब्रिटानिया टूटा है। यह करीब 6 फीसदी गिरकर वायदा का टॉप लूजर बना है। कंपनी के वाइस चेयरमैन और MD वरुण बेरी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कार्यकाल खत्म होने के 4 साल पहले ही पद छोड़ दिया है।
मार्केट एक्सपर्ट्स की राय
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों के लिए अभी सतर्क रहने का समय है क्योंकि एआई ट्रेड कुछ और समय तक जारी रह सकता है। जब तक यह ट्रेड जारी रहेगा, एफआईआई और खासकर हेज फंड, भारत में बिकवाली जारी रख सकते हैं। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वीके विजयकुमार ने कहा कि इसका भारतीय बाजारों पर असर पड़ेगा।
उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों को अब वैल्यूएशन और सेफ्टी को प्राथमिकता देनी होगी। दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी एनवीडिया जहां अपनी कमाई के 51 गुना पर कारोबार कर रही है, वहीं भारतीय रिटेल निवेशक अपनी कमाई के 230 गुना पर आईपीओ में निवेश कर रहे हैं। विजयकुमार ने कहा, "ये खतरनाक और अनहेल्दी रुझान हैं। यह सावधानी बरतने का समय है।"
आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर
निफ्टी एक बड़े राइजिंग चैनल के भीतर कारोबार कर रहा है। यह 25,500-25,550 के अपने अहम सपोर्ट ज़ोन से ऊपर मजबूती से टिका हुआ है। 25,700-25,820 के ऊपर का ब्रेकआउट 26,000 की ओर नई तेजी को गति दे सकता है, जबकि 25,500 से नीचे की गिरावट निफ्टी को फिर से 25,300-25,150 की ओर खींच सकती है।
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर का कहना है कि कुल मिलाकर,जब तक निफ्टी निचले चैनल बोस से ऊपर बना रहता है,बाजार का ओवरऑल रुझान मजबूत बना रहेगा। ऐसे में किसी गिरावट की स्थिति में नए सिरे से खरीददारी की रुचि देखने को मिल सकती है।
बैंक निफ्टी पर आपनी राय देते हुए उन्होंने कहा कि यह इंडेक्स 58,000-58,200 के अपने असेंडिंग वेज रेजिस्टेंस जोन के पास कंसोलीडेट हो रहा है। यह हाल की बढ़त के बाद एक ठहराव को दर्शाता है। इस सीमा से ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट 58,600-59,000 की ओर तेज़ी ला सकता है। बैंक निफ्टी के लिए 57,800-57,500 पर तत्काल सपोर्ट है। कुल मिलाकर, बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है। बाजार में गिरावट पर खरीदारी आने की संभावना है।
तकनीकी नजरिए से देखें तो ट्रेडर किसी बड़े ट्रिगर से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं। ऐसे में निफ्टी सीमित दायरे में कारोबार करता दिख सकता है। सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धूपेश धमेजा का कहना है कि 25,500-25,350 का जोन एक मजबूत सपोर्ट बेस के रूप में काम कर सकता है, जबकि 25,650-25,750 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस बना हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि जब तक निफ्टी 25,500 से ऊपर बना रहेगा तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम करेगी। 25750 से ऊपर की मजबूत क्लोजिंग निफ्टी के लिए 25,900-26,000 की तरफ जाने का रास्ता खोल सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।