Sensex-Nifty Closes Green: कच्चे तेल के उत्पादन बढ़ाने पर तेल निकालने वाले देशों के संगठन ओपेक+ की सहमति ने घरेलू मार्केट में रौनक बिखेर दी। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) जैसे हैवीवेट स्टॉक के दम पर इंट्रा-डे में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) 600 प्वाइंट्स से अधिक ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी भी 24450 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर भी आज अच्छा रुझान दिखा और स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ा अधिक ही। निफ्टी मिडकैप 100 आज 0.46% मजबूत हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 0.80% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेक्टरवाइज मार्केट को आज पीएसयू बैंक और आईटी शेयरों ने नीचे खींचने की काफी कोशिश की लेकिन ऑटो और रियल्टी सेक्टर से इसे मजबूत सपोर्ट मिल गया। निफ्टी पीएसू बैंक आज 0.80% तो निफ्टी आईटी 0.47% कमजोर होकर बंद हुआ तो निफ्टी ऑटो में 1.35% और निफ्टी रियल्टी में 1.75% की मजबूत बढ़त रही। इस मिले-जुले माहौल में ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ढाई लाख करोड़ रुपये बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में करीब ढाई लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 521.16 प्वाइंट्स यानी 0.67% की बढ़त के साथ 78,285.07 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 159.50 प्वाइंट्स यानी 0.66% के उछाल के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 634.15 प्वाइंट्स चढ़कर 78,398.06 और निफ्टी 50 भी 187.80 प्वाइंट्स उछलकर 24,458.65 तक पहुंचा था।
₹2.63 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 03 जुलाई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,79,69,446.94 करोड़ था। आज यानी 06 जुलाई 2026 को यह बढ़कर ₹4,82,33,210.22 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹2,63,763.28 करोड़ का इजाफा हुआ है।
Sensex के 14 स्टॉक्स ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 14 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम और बीईएल में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट कोटक बैंक, टीसीएस और बजाज फिनसर्व में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
197 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4544 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2055 शेयर आज मजबूत हुए तो 2286 में गिरावट रही जबकि 203 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 197 शेयर एक साल के हाई और 90 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 13 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 9 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।